ज़िंदगी एक संग्राम है
ज़िंदगी एक संग्राम है
जीवन में आती बाधाएँ होती हैं संकेत विजय का,
जो कद्र ना करता उसको मिलता संदेश प्रलय का,
किसी को तो बिना चले ही मंजिल मिल जाती है,
जो करता संघर्ष, मिलता है उसको भाग्य उदय काI
जिंदगी की समय शिला पर हुए कितने कीर्तिमान,
वो पुण्य भूमि पर करता ज़िंदगी का नव निर्माण,
समय द्वार पर खड़ी करती उनका सबका स्वागत,
जिन्होंने अपनी पहचान के लिए किया कोई कामI
हर सुबह सुलगती संघर्षों की चक्की में जो पिसे हैं,
कुछ तो ना जानते आखिर पहचान कहते किसे हैं,
कठिन संघर्षों को देख ज़िंदगी ने मशहूर बना दिया,
कभी डरे नहीं जीवन ने उनको सम्मान दिला दियाI
ज़िंदगी एक संग्राम है हमें लड़कर ही आगे बढ़ना है
जो जिंदगी की कद्र करते इतिहास उन्हें ही गढ़ना है ,
धूप में चल कुंदन बनने के लिए ज्वाला में तप जाते,
असल पहचान उसकी जो ज़िंदगी के सांचे में ढलते ,
पथ में कभी ना रुकना ,सच्चे राही की पहचान यही,
राह पर मिले संघर्षों से जो न डरा, उका सम्मान यही,
ज़िंदगी देती हमें बहुत कुछ ,धीरज की सीमा रखना,
बस धीरज रखकर उसके अधरों की मुस्कान रखना II
