STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Abstract

3  

Sudhir Srivastava

Abstract

जीवनपथ

जीवनपथ

1 min
132


जीवन में उतार चढ़ाव आना

आश्चर्यजनक तो नहीं,

यही तो जीवन है।

जीवनपथ पर चलते हुए तो

ऐसा होता ही रहता है,

कभी हम सबसे आगे

कभी कुछ से आगे,

तो कभी कुछ से आगे, कुछ से पीछे।

ये सब चलता रहता है

आगे भी चलता रहेगा।

आगे पीछे के चक्रव्यूह में

न फँसना है दोस्तों,

वरना आगे जाओ न जाओ

मगर ये पक्का है

कि पीछे और पीछे ही जाओगे

एक दिन सबसे पीछे रह जाओगे                 

और फिर वह दिन भी आ जायेगा

जब हम बहुत पीछे हो जायेंगे,

लोगों की नजरों से भी

ओझल हो, गुमनाम हो जाएंगे।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract