STORYMIRROR

Dr. Akansha Rupa chachra

Romance

4  

Dr. Akansha Rupa chachra

Romance

जीवन साथी

जीवन साथी

1 min
729


जीवन की ये डगर अनोखी ,

      तुम संग बीते हँसते गाते,

धन्य हुआ ये जीवन मेरा 

      ,जीवन साथी तुमको पाके।

इंद्रधनुष सा सतरंगी जीवन,

        सुख दुख के है रंग भरे,

हर पल में है साथ निभाया ,

         मुझको लगा कर गले।

अविरल चलता जीवन अपना,

         जैसे नदिया की धारा ।

सुख,दुख सब साथ  सहे है,

       तुम तो हर दम साथ खड़े,।

हर सुख में आनन्दित होते,

       दुख में संम्बल देते मुझको,

छोटा बड़ा नही दोनों में ,

          दोनों हरदम साथ खड़े।

चलता रहे यू ही जीवन,

            प्रेम और अनुराग लिए,

रहे कृपा सदा ईस्वर की  

          हम जोड़ें दोनो हाथ खड़े।


  


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance