STORYMIRROR

कुमार जितेन्द्र जीत

Inspirational

4  

कुमार जितेन्द्र जीत

Inspirational

जीवन का संगीत अधूरा है

जीवन का संगीत अधूरा है

1 min
487

 सोच और दृष्टि स्वच्छ न हो   

जीवन का संगीत अधूरा है। 

माता - पिता की सेवा न हो   

जीवन का संगीत अधूरा है। 


गुरु का आदर न कर पाए        

जीवन का संगीत अधूरा है।   

प्यासे को पानी न पिलाए   

जीवन का संगीत अधूरा है। 


भूखे की भूख न मिटा पाए       

जीवन का संगीत अधूरा है।

वक्त की पहचान कर न पाए       

जीवन का संगीत अधूरा है।     


राह में दिखे काँटे न उठाए       

जीवन का संगीत अधूरा है।

भटके राही को राह न दिखाए    

जीवन का संगीत अधूरा है।  


कुरीतियों को दूर न कर पाए         

जीवन का संगीत अधूरा है।  

सच्चाई का साथ न दे पाए        

जीवन का संगीत अधूरा है।   


सोच और दृष्टि स्वच्छ न हो   

जीवन का संगीत अधूरा है। 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational