STORYMIRROR

Shubh Katara

Romance

3  

Shubh Katara

Romance

जी चाहता है

जी चाहता है

1 min
277

जी चाहता है 

तेरी हर मुस्कुराहट की मैं वजह बनु 

जो तुझे मिले, मैं वो सज़ा बनु 

तेरी आँखों से पी लूँ मैं सारे आंसू 

और तेरे हर दर्द की मैं दवा बनु 


जी चाहता है 

ले जाये तुझे जो तेरी मंज़िलो तक 

ऐसी तेरी एक राह बनु 

और जिसे भूल कर भी तू ना भुला पाए 

ऐसी तेरी मैं चाह बनु 


जी चाहता है 

ना छू पाए एक भी मुसीबत तुझे 

ऐसी तेरी मैं ढाल बनु 

और ज़िन्दगी की जीता दे जो हर बाज़ी तुझे 

ऐसी तेरी एक चाल बनु 


जी चाहता है 

बिठा दूँ तुझे मैं खुशिओं के शिखर पर 

ऐसी तेरी मैं रहहिश बनु 

और नहीं बनना मुझे तेरी ज़रूरत 

मैं तो बस तेरी एक ख्वाहिश बनु 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance