STORYMIRROR

Vimla Jain

Inspirational

3  

Vimla Jain

Inspirational

झिलमिलाते सपने देखो

झिलमिलाते सपने देखो

1 min
258

चलो चलें आज सपनों के देश में जाकर देखें

कैसी है यह दुनिया देखें

झिलमिलाते सपने देखें 

कुछ सच्चे कुछ झूठे देखें।

सपने देखे सपने देखें l

झिलमिलाते सपने देखें।

सपनों की दुनिया को देखें

झिलमिल झिलमिल सपने देखेंl

सपनों की दुनिया में डुबकी लगाकर हम यह देखेंl

हमने क्या है सपनों में पाया 

क्या हमने हकीकत में है पाया 

क्या हमारे हुए सपने है सच ,

या खाली कोरा झूठ।

हमने भी देखे झिलमिलाते सपने।

कुछ सच हुए कुछ नहीं हुए।

कुछ दूसरी तरह से सच हुए।

मगर सब सच हुए,

जो नहीं हुए उनका अफसोस नहीं।

क्योंकि जिंदगी में हमको इतना कुछ दिया है,

उसी की खुशी मनाएं। अफसोस की कोई जगह नहीं।

हमारे झिलमिलाते सपने जो जिंदगी में हुए हैं सच,

 दे गए वह इतनी खुशी की 

अब अफसोस की कोई जगह नहीं।

अब दुआ यह हमेशा हमारी

यह सुनहरे सपने जिस तरह हमारे सच हुए आप सब के भी हों।

जो मिला है उसमें खुशी मनाएं ।

जो ना मिला उसका अफसोस की कोई जगह ना हो।

कहती है विमला करो भगवान का धन्यवाद जिसने हमारे कुछ तो सपने पूरे किए।

जो नहीं हुए वह पुरुषार्थ से खुद कर लिए।

सपने देखो सपने देखोl

झिलमिलाते सपने देखोl

कुछ ऊंचा करने के सपने देखो।

कुछ बड़ा करने के सपने देखो। 

जिंदगी को अच्छा करने के सपने देखो।

फिर उन को सच करने का पुरुषार्थ करोl

और अपने सपनों को पूरा करोl



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational