STORYMIRROR

Shivam Rao

Inspirational

4  

Shivam Rao

Inspirational

जब कभी बहुत ज्यादा परेशान हो जाता हूं

जब कभी बहुत ज्यादा परेशान हो जाता हूं

1 min
400

जब कभी बहुत ज्यादा परेशान हो जाता हूं

अपने पवित्र ग्रंथ भगवत गीता 

और रामायण उठाता हूं

कुछ बातें बहुत अच्छे से समझ जाता हूं।


आइए आपको भी समझाता हूं

श्री कृष्ण और राधा का मिलन एक बहाना था

सच्चाई तो यह है कि प्रेम का अर्थ समझाना था

श्री कृष्ण के सुदामा के चरण धोना एक बहाना था

सच्चाई तो यह है कि दोस्ती का मतलब समझाना था।


अर्जुन के साथ युद्ध में जाना भी

श्रीकृष्ण का एक बहाना था

सच्चाई तो यह है कि नारी अपमान की सजा बताना 

भीष्म पितामह का शिखंडी के खिलाफ

अस्त्र ना उठाना भी एक बहाना था

कभी नारी से युद्ध नहीं करते

यह सब को समझाना था।


श्री राम का शबरी के जूठे बेर खाना भी एक बहाना था

भेदभाव जात पात का अंतर जो मिटाना था

कृष्ण का एक भील के हाथों

देह त्यागना भी एक बहाना था

मृत्यु अटल है यह सब को समझाना था।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational