STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Abstract Inspirational

4  

Kawaljeet GILL

Abstract Inspirational

इंसान बने रहना....

इंसान बने रहना....

1 min
6

कुछ सबक सिखाये थे मेरे बड़ों ने मुझको,

उनको अक्सर याद कर लेते हैं हम,

पापा तुझको पल भर के लिए नहीं भूली मैं,

तेरी यादों का पिटारा जब भी खोलती हूँ,

तेरी तस्वीर नजरों के सामने आ जाती है,

तेरा सिखाया हर पाठ याद आ जाता है,


कभी अपने बड़ों का अनादर ना करना,

कभी उनकी बात को डांट को दिल से ना लगाना,

अपनी मर्यादा को किसी हाल में ना लांघना,

अपने छोटों को स्नेह प्यार से बांधे रखना,

उनकी हर भूल को माफ कर देना,


जीवन बड़ा अनमोल है सम्भल सम्भल कर चलना,

हर मुश्किल को पार कर अपनी मंजिल को पाना,

 इंसान बने रहना कभी अपनी इंसानियत ना खोना,

पैसा आयेगा चला जायेगा फिर आ जाएगा,

इंसानियत का पाठ हमेशा याद रखना,

भूले से भी कभी किसी का दिल ना दुखाना ।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract