इन आँखों में रोपो ना एक सपना
इन आँखों में रोपो ना एक सपना
ज़ब तलक सपना आँखों में बसा होता है,
तब तक उसे कल्पना ही कहा जाता है ;
परिश्रम से ज़ब सपने हकीकत बनते हैं,
तब कोरे सपनों के रंग बहुत गहरे होते हैं!
सपने देखने से कभी मत रोकना खुद को,
ना देखे ख्वाब जो उनके हृदय बहरे होते हैं!
जबतक पैरों के नीचे की ज़मीं पुख्ता ना हो,
सपने देखने पर भी तो कई सारे पहरे होते हैं!
जिनके स्वाभाव में हो विनम्रता और सद्भाव,
ऐसे लोग बड़े ही विश्वासनीय और ठहरे होते हैं!
