ईश्वर हैरान
ईश्वर हैरान
ईश्वर भी अब हैरान है,
अपनी एक गलती पर,
जिस मानव को उसने बनाया,
वही अब बन रहे शैतान हैं।
ईश्वर ने तो उनमें डाली थी,
अच्छी बुद्धि अच्छे विचार,
मानव ने सब किया बेकार,
ईश्वर पर ही बवाल कर डाली थी।
लोग मानते नहीं है ईश्वर,
होता तो सामने क्यों नहीं आता,
क्यों खुद ही छुपा बैठा है,
हम लोगों को रुला बैठा हैं।
ईश्वर अपनी इस गलती पर,
हो रहे हैं बहुत परेशान,
अब तो इज्जत उनकी बिक रही,
ईश्वर पर भी उंगली उठ रही।