STORYMIRROR

Priti Khandelwal

Inspirational

2  

Priti Khandelwal

Inspirational

हुनर

हुनर

1 min
46

हुनर किसी की दया का मोहताज नहीं

ना ही रोके किसी के रुकता है ,

शरीर की रक्त शिराओं की तरह

यह तो रोम रोम में बसता है।

छिपाने से छिपता नहीं है

ना मिटाने से मिटता हैं

किसी नाम की जरूरत नहीं 

अपने आप उजागर होता है

जरूरत है बस सही समय की

और खुद का हुनर पहचानने की

किसी तालीम की जरूरत नहीं

वक़्त के साथ निखरता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational