STORYMIRROR

Priti Khandelwal

Inspirational

3  

Priti Khandelwal

Inspirational

करे योद्धाओं का सम्मान

करे योद्धाओं का सम्मान

1 min
12.3K

खुद की जान की लगा के बाजी

जो बचा रहे हमारी जान

ऐसे कोरोना के योद्धाओं का,

आओ मिलकर करें सम्मान।


जो खुद के घर भूल चुके हैं,

दुनिया के घर बचाने को,

ईश्वर से बढ़ कर नहीं तो,

ईश्वर से कम भी ना है वो,

ऐसे डॉक्टर्स और नर्सेज का,

आओ मिलकर करे सम्मान।


अपना सुख-दुख सब छोड़ कर

दिन - रात जो जन की सेवा करें

सबका जो रखते हैं ध्यान,

नियम और कानून का मान रखें,

ऐसे पुलिस प्रशासन का,

आओ मिलकर करे सम्मान।


इस महामारी के कहर में भी,

जान पर खेल जो सफाई करें,

सब का कचरा खुद उठाए,

फिर भी वह खुद साफ रहे, ऐ

से सफाई कर्मचारियों का

आओ मिलकर करे सम्मान।


जाति- पाती और धर्म भुलाकर,

जो सब की सेवा करें ,

अपनी श्रद्धा अनुसार जो ,

दीनो के लिए दान करें,


 ऐसे दानवीर भामाशाहो का, 

आओ मिलकर सम्मान करें...

 आओ मिलकर सम्मान करें।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational