STORYMIRROR

GOPAL RAM DANSENA

Inspirational

4  

GOPAL RAM DANSENA

Inspirational

हरियाली

हरियाली

1 min
200

हरियाली होगी जब कानन में

खुशहाली होगी तब आंगन में

पेड़ पौधे से रखिए स्नेह

छाएगें बादल बरसेंगे मेह

पादप में भी जीवन होते हैं

कटने पर वे भी रोते हैं

सुख छाया का देते जो वरदान

क्यों लेते हम उनकी जान

सूरज की तपन मार बढ़ेगी

दूषित हवा से हाहाकार बढेगी

मन खुश होता बैठ उपवन में

खुशहाली होगी तब मन में

रोके ध्वनी प्रदुषण, धरा अपरदन

कृषक हर्षित गगन मेघ आच्छादन

नभचर का जीसके गोद निवास

करते कलरव पंछी आकाश

नाश से इनका क्या मिलेगा तेरे दामन में

पेड़ों से ही खुशहाली होगा घर आंगन में।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational