होना ही था
होना ही था
हुकूमत को ऐसे हाथों में होना था
खरा को खोटा साबित होना ही था।।
मालिस का जमाना उन्हें रास आता
सालिस को हाबी होना ही था ।।
आखिर वो कामयाब हो ही गए
उनके हक में हुकूमत जो था।।
इलजाम एकतरफा वार के तरह
होना क्या, घायल होना ही था।।
चोरी में मुनशी शामिल हो अगर
और किसी को चोर होना ही था।।
ये भी कोई बदनशिबी होती नहीं
जुदा वहां से तुझे होना ही था ।।
छल बल को ढाल बना लेते हैं वो
पहले से पहचान करना ही था।।
टूटने से पहले तेरी ये मायुसी बामन
बे-मन उस माया से होना ही था।।
