STORYMIRROR

Anita Chandrakar

Inspirational

4  

Anita Chandrakar

Inspirational

होली

होली

1 min
301

 फागुन का महीना, खुशी मना ले होली में।

रंग लगाएँ हम प्रेम का, मधुरस घोलें बोली में।

मन से मिटा ले बैर सारे, ना हो दहशत की आग।

होली के पावन त्यौहार में, मिलकर गाएँ फाग।

नशा भाँग के चक्कर में पड़कर, ना भूलें मर्यादा।

सदा सत्य की राह चले हम, जीवन जीयें सादा।

रंग दें गाल गुलाल से, न डाले किसी पर कीचड़।

भाईचारा को अपनाकर, काट दें नफरत की जड़।

मत काटना हरे पेड़ को, पेड़ लगाकर करना श्रृंगार।

सदा बड़ों को सम्मान देना, छोटों को अपना प्यार।

संस्कृति की रक्षा करें, भूले ना हँसी ठिठोली में।

आया फागुन का महीना, खुशी मना ले होली में।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational