STORYMIRROR

V. Aaradhyaa

Inspirational

4  

V. Aaradhyaa

Inspirational

होली पर

होली पर

1 min
11


मटकी फोड़ें माखन खाएं कान्हा आएं होली पर।

रंग लिए हैं चाल त्रिभंगी खूब सताएं होली पर।

---

राधा छुपकर देख रही है कैसे कान्हा को रंग दें,

नजर बचा पिचकारी मारी हॅंस इठलाएं होली पर।

---

होली गाते रंग लगाते टोली ग्वालों की घूमें,

भांग पिलाते मीठा खाते गीत सुनाएं होली पर।

--

प्रेम सभी पर चढ़ जाए ईर्ष्या भी होली खेले,

रंगों से रिश्ते सज जाए खूब निभाएं होली पर।

---

सुमन सभी को रंग लगाना नफरत सबकी मिट जाए,

प्यारा यह त्योहार दिलों का दिल मिल जाएं होली पर।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational