STORYMIRROR

V. Aaradhyaa

Inspirational

4  

V. Aaradhyaa

Inspirational

होली मिलकर मिलाएंगे

होली मिलकर मिलाएंगे

1 min
6


अब के वर्ष होली मिलकर मनाएँगे 

मिल कर सब एक टोली में, त्योहार मनाएंगे।

एक दूसरे पर गुलाल डाल कर लगाएंगे।


सब मिल नाचेंगे ,गायेंगे फाग के गीत गायेंगे।

इंद्रधनुषी रंगों में डूबकर सब को गले लगाएंगे।

अब की वर्ष होली अलग अंदाज में मनाएंगे ।


सब के जीवन में, खुशियों की बहार लायेंगे।

भुलाकर राग द्वेष, जात पात

मजहब की दीवारों को तोड़ गिराएंगे।


सब के ह्रदयों में स्नेह प्रेम ,

एकता का भाव जगाएंगे।

खूब मस्ती धमाल मचाएंगे।


अब के वर्ष होली में ऑर्गेनिक रंगों

से होली का जश्न मनाएंगे।

मिलकर गुजिया पापड़ खाएंगे ।


भूल कर गिले शिकवे सारे हम 

सबको गले लगाएंगे.. धूम मचाएंगे।

एक दूसरे पर गुलाल डाल कर लगाएंगे।





Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational