STORYMIRROR

Mukesh Kumar Modi

Inspirational

3  

Mukesh Kumar Modi

Inspirational

हो जाएगा खुशहाल

हो जाएगा खुशहाल

1 min
260

अपनी सभी कमजोरियां दिल दिमाग़ से निकाल

अपनी राह से अंधियारे मिटा बनकर खुद मशाल


नहीं मिल सकेगी जीवन में कभी भी तुझको हार

आज का काम आज कर कल पर कभी ना टाल


बेहद खूबसूरत बन होगी तेरी भी जीवन कहानी

ख़ुदा के बनाए क़ायदों के सांचे में ख़ुद को ढाल


ठोकर लगती हैं सबको सिर्फ ख़ुद की गलती से

गलतियाँ सुधारकर भटकते कदमों को सम्भाल


काम करता जा सिर्फ औरों को ख़ुशी देने वाले

ख़ुद ब ख़ुद तेरा जीवन भी हो जाएगा ख़ुशहाल


*ॐ शांति*


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational