STORYMIRROR

Adarsh Koundal

Tragedy

4  

Adarsh Koundal

Tragedy

हमारा भारत ऐसा क्यों ?

हमारा भारत ऐसा क्यों ?

1 min
367

 जो देश रहा अहिंसक गांधी का, 

      उस देश में लाठी गोली क्यों?

नारी को जहां देवी का दर्जा,

      वहां जलती दुल्हन की डोली क्यों?

जिस देश में गंगा बहती है,

      उस देश के पेड़ -पौधे सूखे क्यों?

जो देश रहा सोने की चिड़िया का,

      उस देश का बच्चा भूखा क्यों?

जो देश रहा चरित्र की खान का,

       उस देश में अत्याचारी क्यों?

जो देश रहा जगत गुरु का,

      उस देश में शिक्षा - बेकारी क्यों?

जहां हुए नेता गांधी सुभाष,

        उस देश में अब भ्रष्टाचारी नेता क्यों?

जहां हुए राम भरत जैसे त्यागी,

         वहां अब कुर्सी के पुजारी क्यों?

कहने को आजाद हैं हम,

        फिर भी जनता गुलाम क्यों?

इतने वर्ष हुए आजादी को,

         फिर भी सपने अधूरे क्यों?

जिसके लिए शहीदों का खून बहा,

       अरमान उस भारत देश के अधूरे क्यों?



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy