STORYMIRROR

Bhawana Raizada

Inspirational

3  

Bhawana Raizada

Inspirational

हम तुम

हम तुम

1 min
314

आओ कर लें दोस्ती,

मिल जाएं हम तुम।

एक दूसरे के साथ,

जुड़ जाएं हम तुम।


निस्वार्थ भाव तुमसे लें,

तुम को दें अपना दुलार।

एक नई मिसाल बनाएं,

साथ निभाएं हम तुम।

आओ कर लें दोस्ती,

मिल जाएं हम तुम।


भोजन तुमसे पाते हैं,

हम सब जल भेंट करें।

समझ लें एक दूजे के,

भावों को हम तुम।

आओ कर लें दोस्ती,

मिल जाएं हम तुम।


वायु तुमसे हो पावन,

हम शस्त्र से दूर रहें।

मित्रता का ये नियम,

जान लें हम तुम।

आओ कर लें दोस्ती,

मिल जाएं हम तुम।


आश्रय दाता जंगल जन के,

हम भी तुम पर निर्भर हैं।

अपना स्वार्थ त्याग कर,

गले लगें हम तुम।

आओ कर लें दोस्ती,

मिल जाएं हम तुम।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational