STORYMIRROR

Vimla Jain

Action Others

4  

Vimla Jain

Action Others

हम दोनों

हम दोनों

1 min
422

जी हां हम हैं एक सिक्के दो पहलू

एक दूसरे की है पहचान

दोनों मिलकर ही होते हैं पूर्ण 

एक दूसरे के बिना दोनों हैं अपूर्ण

 तुम हो तो हम हैं

तुम ही से यह जिंदगी

यह पहचान यह गौरव भरा साथ तुम ही से है।

तुम हो तो हम कई रिश्तों से बंधे हैं।

तुम ही से सारे प्यारे रिश्ते हैं।

तुम ही से मिली हमको एक नई पहचान है।

तुम हो तो हम हैं।

कभी हम पत्नी हैं कभी हम प्रियतमा है

कभी तुम्हारे बच्चों की मां है तुम्हारी मां की बहु हैं।

किसी की चाची किसी की ताई किसी की दादी

किसी की नानी सब कुछ तुम हो तो हम हैं।

सारी दुनिया हमारी तुम ही तो हो। हमारी पहचान भी तुम ही हो।

पत्नी जो है तुम्हारी।

विमला मेहता से श्रीमती विमला योगेंद्र जैन जो बन गए जो बन गए हैं।

बेटी और बुआ से पत्नी और बहू बन गए।

एक नया संसार जो बसा लिया।

जो तुम ही से है।

तुम ही से है।

तुम हो तो हम है।

हम दोनों का प्यारा साथ ही देता यह बल है

जो बनाता प्यारी सी जीवन बगिया

को इतना सुन्दर है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action