STORYMIRROR

सामंत कुमार झा 'साहित्य'

Inspirational Others

4  

सामंत कुमार झा 'साहित्य'

Inspirational Others

हिन्दुस्तान

हिन्दुस्तान

1 min
296


वो तिरंगा जो तुम देख रहे हो वो भारत की शान है,

तुम्हारे दिल में भी हो, मेरे दिल में पूरा सम्मान है।


भूले से भी अपमान न करना न नीचे इसे होने देना,

क्योंकि ये केवल तिरंगा नहीं भारत कि पहचान है।


ये जो बुरी नजर से देखते है हिन्दुस्तान की ओर,

ये जान ले कि बचने वाला न ऐसा कोई शैतान है।


हिन्दुस्तान की तरक्की देखकर जलते है जो भी,

याद रखे और भी परेशान होंगे जो भी परेशान है।


हमलावर मान क्यों नहीं लेते बाल भी बांका न होगा,

ये जितने भी है हमलावर सभी बड़े ही नादान है।


अब किसी ने हिन्दुस्तान के अनिष्ट की सोची तो,

याद रखे न बचेगा जो उनका अभी नामोनिशां है।


हमारी सेना को सलाम है जो सुरक्षा में लगे है सदा,

तभी तो दुश्मन के नहीं पूरे होंगे जो भी अरमान है।


जान देने को सदा ही तत्पर है सभी हिन्दुस्तानी,

ये केवल राष्ट्र नहीं हर हिन्दुस्तानी की ये जान है।


न जाने कितनों ने तिरंगे की खातिर कुर्बानी दे दी,

तभी तो हमारा ज़िंदाबद सदा ही ये हिन्दुस्तान है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational