STORYMIRROR

हिंदी

हिंदी

1 min
14K


हम हिंदी हैं, हिंदी का हम सब को अभिमान है

सारी भाषाएँ प्यारी है, पर हिंदी हमारी जान है


जन में हिंदी, मन में हिंदी, हिंदी हो हर ग्राम में

हिंदी का उपयोग करें हम अपने हर एक काम में

एक सूर है, एक ताल है, एक हमारी तान है

सारी भाषाएँ प्यारी है…..


राजभाषा है ये हमारी, राष्ट्रीयता का प्रतीक है

हिंदी का विरोध करना, क्या यह बात ठीक है?

हिंदी की जो निंदा करते, वे अब तक नादान हैं

सारी भाषाएँ प्यारी हैं …..


पूरब- पश्चिम, उत्तर - दक्षिण, हिंदी का हो शासन

हर नेता दिया करें, सिर्फ हिंदी में ही भाषण

सारे विश्व में फैले हिंदी, हम सबका अरमान है

सारी भाषाएँ प्यारी हैं …..

   


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational