हिन्दी भक्ति गीत-पवन पुत्र हनु
हिन्दी भक्ति गीत-पवन पुत्र हनु
जय अंजनी के लाल पवन पुत्र हनुमान
रुद्र रूप अष्ट सिद्धि नव निधि वरदान
बलियो मे तुम महाबली जय बजरंगबली
नाम से मचे दुष्टो ,दैत्यो व भूतो खलबली
कष्ट निवारण जगतारन महाबीर परणाम
लंका दाहक राम लखन वाहक बीर हो
सदा हृदय बसे जिसके श्री रघुबीर हो
काँपे तीनों लोक कपीश जमी आसमान
जपो हरदम हरपल नाम बीर हनुमान
रामभक्त माता प्रिय तुम जगत वंदनीय
लाल बदन संकटमोचन शोभा अवर्णनीय
लंगोट लाल गदाधारी करू महिमा बखान
शनि सूर्य राहू केतू ग्रह सभी माने जिसको
पूजे जो तुमको सताये न कभी ग्रह उनको
जपे जो नाम राम बनाए उसके बिगड़े काम
सुरसा सागर हराया माँ सीता पता लगाया
उठा पर्वत ला बूटी लक्षमन प्राण बचाया
करो कृपा सब भक्तो पूजे सब शुबहों शाम
काटो सबका सब कष्ट जाल रूप महाकाल
अजर अमर तुम कपीश हरो दुख तत्काल
वर दो राम भक्त भारती जय जय श्री राम
