STORYMIRROR

Poonam Gupta

Inspirational

4  

Poonam Gupta

Inspirational

हिन्दी भाषी

हिन्दी भाषी

1 min
252


छोड़ विदेशी भाषा, हिंदी भाषा अपनाऐं।

पढ़ना-लिखना सीखें हिंदी, गीत इसी के गाऐं।।

हम हिंदी भाषी....हम हिंदी भाषी.... 

हिंद देश के छोटे-छोटे हैं हम बालक,

आज हैं छोटे, पर भविष्य के हैं संचालक।

गर्व हमें है हिन्द देश, हिन्दी भाषा पर,

अपनी परंपराओं के हम बनेंगे पालक।।

नाज करें, अपनी भाषा पर, इसको ऊपर लाऐं।

हम हिंदी भाषी....हम हिंदी भाषी.... 

अंग्रेजी की गिटपिट हमको नहीं सुहाती,

उर्दू जबान में तो जीभ लपेटा खाती।

चाइनीस हो या हो फारसी या जापानी,

हमको तो अपनी यह प्यारी हिंदी भाती।

सजाए बिंदी, सुहाय हिंदी, आज से ही अपनाऐं।

हम हिंदी भाषी.... हम हिंदी भाषी.... 

व्याकरण की दृष्टि से, समृद्ध यही है,

नहीं अशुद्धि कोई इसमें, शुद्ध यही है।

कुछ बोलें कुछ लिखें ऐसी बात नहीं है,

शुद्ध है भाषा सबने ये ही बात कही है।

दिवस है हिंदी, आज सभी, मिलजुल कर इसे मनाऐं।

हम हिंदी भाषी.... हम हिंदी भाषी।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational