STORYMIRROR

Veer Malihabadi

Tragedy Inspirational

3  

Veer Malihabadi

Tragedy Inspirational

हिंदी भाषा और मेरा चिंतन

हिंदी भाषा और मेरा चिंतन

1 min
25

अब अंग्रेजी का राज चल रहा

हिंदी दासी सी बन बैठी

हो रहा पलायन नगर से अब

यह ग्राम की वासी बन बैठी


अब मान में जीती अंग्रेजी

हिंदी तो लाज की मारी है

अंग्रेजी मूल निवासी सी

हिंदी शरणार्थी बन बैठी।


हिंदी से सीखा सबकुछ

हिंदी ने हमें सिखाया है

वैचारिक और व्यावहारिक

हिंदी ने हमें बनाया है।


यदि दें महत्व हम हिंदी को

यह पुनः हमारी शान बने

है अतुलनीय अपनी हिंदी

इसकी विश्व विदित पहचान बने।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy