हिंदी बड़ी सरल है
हिंदी बड़ी सरल है


हिंदी बड़ी सरल है इसमे नही गरल है
ये बड़ी मृदुभाषी है ये हिंद की वासी है
हिंदी तो कमल है इसमें नही दलदल है
हिंदी बड़ी सरल है इसमें हिंद का बल है
हर वर्ण में विज्ञान है हिंदी, हिंद की शान है
हिंदी से बहता, गंगा का जल है
अनपढ़ से शुरू हो, अंत मे ज्ञानी बनाती
हिंदी वो दल है, जिसमें धड़कता हिंद हर पल है
हिंदी बड़ी सरल है इसमे नही गरल है