हीरो
हीरो
जो कोई भी समाज या किसी व्यक्ति विशेष
के लिए कुछ अच्छा काम करता है ;
वह हीरो कहलाने का हक़दार होता है।
जैसे हमारे माता पिता, भाई बहन,
गुरुजन, दोस्त, रिस्तेदार, सिपाही, डॉक्टर,
किसान जो खेत मे हल चलाते हैँ
और हमें अनाज देते हैँ ;
यहाँ तक की सफाई कर्मचारी भी जो
कूड़ा करकट सब साफ करते हैँ
और हमें बिमारियों से बचाते हैं ;
ये सब हीरो कहलाने के हक़दार हैँ।
हमें भी जीवन मे कुछ अच्छा काम करना चाहिए,
ताकि हम भी हीरो बनने के हक़दार हो पाएं..!
