STORYMIRROR

निशा सैनी

Inspirational

4  

निशा सैनी

Inspirational

हे प्रभु

हे प्रभु

1 min
275


देखा नही जाता

यह लाशों का अम्बार 

अब तो प्रभु आप ही दिखाओ

 कोई चमत्कार


गहरी नींद से जागा

 आज इंसान है 

समझने लगा था

 खुद को धरती पर भगवान है


अपने स्वार्थ में लगा हुआ

यह तेरा है यह मेरा है 

एक पल में ही सब खाक हुआ 

सब मोह माया का फेरा है


हे प्रभु यही वंदना करते हैं

 हम भक्त आपके यही प्रार्थना करते हैं

 मौत का यह तांडव अब बंद करो

 अगर भूल हुई हमसे तो क्षमा करो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational