STORYMIRROR

Riya Singh

Inspirational Others

3  

Riya Singh

Inspirational Others

हे प्रभु तेरा इंतज़ार

हे प्रभु तेरा इंतज़ार

1 min
51

क्या मिट जाएगा देश हमारा?

वर्षों से जो हमको प्यारा,

क्या रैन अब समेट लेगी

भोर का उगता हुआ तारा?


ले ले अब अवतार तू

चुका ले संघर्ष सारा।

मिट ना पाए देश हमारा,

सदियों से जो हमको प्यारा।


बहती यहां गंगा की धारा,

कोयल भी यहीं गीत गाती

भूल कर परिणाम सारा

ऐसा लोकप्रिय देश हमारा।


रचना तेरी, सृष्टि तेरी

आरंभ तेरा, अंजाम तेरा

श्रद्धा मेरी, भक्ति मेरी

विलंब न कर हे प्रभु,

हो न जाए कहीं देरी।


थाम कर तू वक्त सारा

सृजन कर दे फिर दोबारा।

ऐसी महिमा रच प्रभु 

निखर उठे यह वर्ष हमारा।


चारों दिशाओं में हो उजियारा

रैन को भी हो उठे भय

समेटने में वह एक तारा,

मिट न पाए देश हमारा

वर्षों से जो हमको प्यारा।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational