STORYMIRROR

Preeti Sharma "ASEEM"

Abstract Classics

4  

Preeti Sharma "ASEEM"

Abstract Classics

हां... हम राम के वंशज है।

हां... हम राम के वंशज है।

1 min
459

मर्यादा का कीर्तिमान राम से है।

त्याग का अमिट उदाहरण राम से है।।


मैं कैसे न गर्व करूँ।

मैं वंशज हूँ राम का,

जीवन का हर सत्य राम से है।


संयम की असीम कथा राम से है।

प्रेम की अमिट व्यथा भी राम से है।।


मैं कैसे न गर्व करूँ।

मैं वंशज हूँ राम का,

जीवन का हर सत्य राम से है।


सेवा का मौलिक किनारा राम से है।

समर्पण की जीवंत धारा राम से है।।


मैं कैसे न गर्व करूँ।

मैं वंशज हूँ राम का,

जीवन का हर सत्य राम से है।


कर्तव्य परायणता का सुंदर उदाहरण राम से है।

समाज को राह दिखाता हर ज्ञान राम से है।


मैं कैसे न गर्व करूँ।

मैं वंशज हूँ राम का।

जीवन का हर सत्य राम से है।


जीवन को प्रकाशित करता,

ज्योतिमय आलोक राम से है।


जीवन में सौंदर्य भरता,

सौम्य सौंदर्य राम से है।।


मैं कैसे न गर्व करूँ।

मैं वंशज हूँ राम का।

जीवन का हर सत्य राम से है।


जीवन को सींचता,

मरन को सत्य करता।

राम नाम सत्य भी राम से है।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract