STORYMIRROR

Sagar Mandal

Inspirational

3  

Sagar Mandal

Inspirational

गुरु

गुरु

1 min
437

मेरी जीत मैं उनकी जीत

मेरी हंसी मैं उनकी ख़ुशी,

मुझे अच्छा बुरा मेरे गुरु ने मुझे सिखाया

मैंने अपना सच्चा दोस्त भी उन्ही में पाया!

सही क्या है, गलत क्या है,

ये सब बताते हैं गुरु

झूठ क्या है और सच क्या है

ये सब समझाते है गुरु,

जब सूझता नहीं कुछ भी

राहों को सरल बनाते हैं गुरु ,

जीवन के हर अँधेरे में,

रौशनी दिखाते हैं गुरु ,

बंद हो जाते हैं जब सारे दरवाज़े

नया रास्ता दिखाते हैं गुरु ,

सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं

जीवन जीना सिखाते हैं गुरु

गुरु बिना ज्ञान नहीं गुरु बिना मान नहीं

माता पिता के बाद गुरु के अलावा

और किसीका स्थान नहीं!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational