STORYMIRROR

Kuljeet Kaur

Abstract Inspirational

4  

Kuljeet Kaur

Abstract Inspirational

गुमनाम चेहरे

गुमनाम चेहरे

1 min
798

गुमनाम चेहरे को नाम दिला दिया,

पैरों पे अपने हमें खड़ा करवा दिया,

जो सोचा भी ना था हमने,

आपने हमें वो बना दिया,


इस दुनिया की नज़रों में हमें उच्चा उठा दिया,

ऐसी विद्या दी है आपने हमें,

हर जरुरतमंद का हमें दोस्त बना दिया,

जिस मंज़िल पर हम आज है, 


इस तक आने में हाथ आपका भी तो है,

जो आशिर्वाद बन हमारे साथ है,

जब कभी भी गिरने लगते थे हम,

सहारा बन बन हमें उठना सिखा दिया,

जब कभी भी निराश हो जाए हम,


हौसला बन कर मुस्कुराना सिखा दिया,

आपने तो हमें हर मुश्किल से लड़ना सिखा दिया,

हमें लड़ना सिखा दिया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract