STORYMIRROR

VIPIN KUMAR TYAGI

Tragedy

4  

VIPIN KUMAR TYAGI

Tragedy

गरीब का जीवन

गरीब का जीवन

1 min
310

गरीब का जीवन बड़ा ही कठिन होता है,

गरीब का जीवन बड़ा ही संघर्षमय होता है,

गरीब का जीवन परेशानियों भरा होता है,

गरीब का जीवन बड़ा ही अनिश्चितता भरा होता है,


गरीब के पास न अपना घर होता है,

गरीब के पास न कोई सुख सुविधा होती है,

गरीब सुबह से शाम तक काम करता है,

गरीब रात दिन मेहनत करता है,


गरीब शहर व गांवों में मकान बनाता है

लेकिन उसका अपना मकान नहीं होता है,

गरीब सभी के लिए अन्न पैदा करता है लेकिन

कभी कभी उसे अपने व अपने परिवार

के लिए खाना उपलब्ध नहीं होता है,


गरीब सभी के लिए शहरो में रिक्शा खींचता है,

गरीब सभी की सुख सुविधा का ध्यान रखता

लेकिन स्वयं सुख सुविधाओं से वंचित रहता है,

गरीब होटलों में सभी के लिए खाना बनाता है

लेकिन स्वयं उसे बचा हुआ खाना मिलता है,


गरीब की स्थिति पूरी दुनिया में एक ही जैसी होती है,

गरीब हमेशा दूसरो की दया का पात्र होता है

गरीब का जीवन बड़ा ही कठिन होता है,

गरीब का जीवन बड़ा ही संघर्षमय होता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy