STORYMIRROR

Meenakshi Sharma

Inspirational

3  

Meenakshi Sharma

Inspirational

"गणतंत्र दिवस विशेष"

"गणतंत्र दिवस विशेष"

1 min
169


26 जनवरी का पर्व सभी मनाते हैं।

उत्साह के साथ सभी झंडा फहराते हैं।


उन जवानों ने जो बलिदान दिया

 देश आजाद कराना है, 

उन लोगों ने जो ठान लिया।

उन सब के संकल्पों का ,

हम सम्मान करते हैं।

26 जनवरी का पर्व------मनाते हैं।


बापू हुए ,जवाहर हुए ,

या फिर झांसी रानी हुई।

भगत सिंह, सुखदेव सहित 

इनकी अमर कहानी हुई।

इन जांबाजों की वीरगाथा,

 हम आपको सहज सुनाते हैं।

26 जनवरी का पर्व-----मनाते हैं।


देश का नाम रोशन कर 

हमको आगे बढ़ना है।

कल्पना चावला जैसी देखो,

वीरांगना हमको बनना है।

सपने तो साकार यहाँ,

 मेहनत से ही होते हैं।

26 जनवरी का पर्व------मनाते हैं।




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational