STORYMIRROR

Pallavi Goel

Inspirational

4  

Pallavi Goel

Inspirational

गणतंत्र दिवस- हार्दिक शुभकामना

गणतंत्र दिवस- हार्दिक शुभकामना

1 min
208

वीर शहीदों की कुर्बानी 

याद रहे चिरकाल तक।

तिरंगे की अमर कहानी 

गूँजे हर एक माथ तक।


आज राष्ट्रगान गूँजा है

भविष्य बस यशगान हो।

तिरंगे की तीन छटा -सा

समृद्धि ,प्रीति ,सम्मान हो।


 गणतंत्र की हर सुबह में  

एक संदेशा याद रहे।

कल भी पैदा होंगे भेदी 

वह निर्बल असहाय रहें।


शीश तना खड़ा हो ऊपर 

मानवता को झुक प्रणाम हो।

झंडे के समक्ष माथे पर हाथ हर सैनिक को सलाम हो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational