STORYMIRROR

Geet Agrawal

Abstract

3  

Geet Agrawal

Abstract

।।गीत मेरा नाम।।

।।गीत मेरा नाम।।

1 min
263

गीत मेरा नाम,

गुनगुनाऊँ सुबह शाम,

आदमी हूँ मैं आम,

गीत मेरा नाम।।


बचपन की वो यादें,

कोई मुझको लादें,

करूँगा उसे सलाम,

गीत मेरा नाम।।


रोज़ स्कूल जाना,

पढ़ना और लिखाना,

फिर लौटकर घर आना,

खाया थोड़ा खाना,

किया थोड़ा आराम,

गीत मेरा नाम।।


दोस्तों से मिला,

देर तक खेला,

की थोड़ी मस्ती,

हालत हुई खस्ती,

हुई सुबह से शाम,

गीत मेरा नाम।।


खोला फिर किताब,

किया थोड़ा हिसाब,

किया सारा काम,

गीत मेरा नाम।।


माँ ने बुलाया,

खाना मुझे खिलाया,

फिर अपनी गोद मैं,

प्यार से मुझे सुलाया।

किया प्रभु को प्रणाम,

गीत मेरा नाम।।


याद आतें है वो पल,

जो थे कभी आज,

वो हो गए हैं कल।


आँखे हो गयी है नम,

लिए कॉपी और कलम,

लिख रहा हूँ मैं,

लिए दिल को थाम,

गीत मेरा नाम।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract