STORYMIRROR

VIVEK ROUSHAN

Inspirational

3  

VIVEK ROUSHAN

Inspirational

घोर विपदा आन पड़ी है

घोर विपदा आन पड़ी है

1 min
354

घोर विपदा आन पड़ी है 

पास हमारे मौत खड़ी है, 

खुद बचना और बचाना भी है 

इस महामारी को हराना भी है, 

इससे डरने की कोई बात नहीं है 

औ घर में रहना कोई पाप नहीं है।


आओ, हम सब मिलजुल कर 

इस महामारी का बहिष्कार करें,

घर में रहकर इस महामारी 

पर हम कड़ा प्रहार करें ,

खुद को साफ़-सुथरा

स्वच्छ और सुरक्षित रखें,

घर में रहें और खुद को 

संक्रमित होने से वंचित रखें,

इससे डरने की कोई बात नहीं है 

औ घर में रहना कोई पाप नहीं है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational