STORYMIRROR

Sakshi Singh

Inspirational

3  

Sakshi Singh

Inspirational

गांधी तुम्हे प्रणाम

गांधी तुम्हे प्रणाम

1 min
257

आइए आज आपको बताती हूं उनके सिद्धांत,

जिसके लिए जाने जाते थे गांधी बापू महान।


पहनते थे वो धोती खादी, रखते थे इरादे फौलादी,

उच्च विचार और जीवन सादा, उनको प्रिय थे सबसे ज्यादा।


धरती पर लड़ा आपने, अजब ढंग की लड़ाई,

दागी न कहीं तोप, न कहीं आपने बंदूक चलाई।


चुटकी में दुश्मनों को दिया आपने देश से निकाल,

साबरमती के सन्त तूने खूब कर दिया कमाल।


ली सच की लाठी उन्होंने, तन पर भक्ति का चोला,

सबक अहिंसा का सिखलाया, टेढो को भी कर दिया सीधा।


धोती वाले बाबू की यह ऐसी एक लड़ाई थी,

न गोले बरसाए उन्होंने, न शस्त्र उठाई थी।


सत्य अहिंसा के बल पर ही,

दुश्मन को धूल चटाई थी।


बिना हथियार लड़े वो फिर भी हार गया शैतान,

हे बापू! तुमको मेरा प्रणाम।


            


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational