STORYMIRROR

आनन्द मिश्र

Abstract Inspirational

4  

आनन्द मिश्र

Abstract Inspirational

गांधी गान

गांधी गान

1 min
267

भारत का अभिमान है,

गांधी

जन - जन की पहचान है,

गांधी

सत्य अहिंसा नाज़ है,

गांधी

राजा के महाराज थे,

गांधी।


भारत के रग- रग में बसते

गांवों के सम्मान थे

गांधी

गांधी में बसती थी आंधी,

चलते गांधी, चलती आंधी,

आंधी में, तूफान थे गांधी।


शिक्षा ही सामर्थ्य है,

गांधी

भारत माॅं के ताज़ है

गांधी

राजनीति के शास्त्र है

गांधी

सत्य अहिंसा शस्त्र है

गांधी

असहयोग मंत्र है

गांधी ,

ऐनक अंदर बाज़ थे

गांधी


शक्ति नहीं,

सत्य प्रबल विक्रांत थे,

गांधी।

फूलों में खुशबू हैं,

गांधी

आत्म में महात्म थे,

गांधी

संत शिरोमणि नाम है

गांधी


लक्ष्य एक पर मत अनेक,

उन सबकी पहचान है

गांधी।

आजादी के गुनी थे,

गांधी

विजय प्रवाह धुनी थे,

गांधी

स्वतंत्रता संग्राम थे,

गांधी


सत्याग्रह के महारथी,

शांति सूत्र कैलाश थे

गांधी।

हिंदी, हरिजन मुस्कान है,

गांधी

भारत माॅं की नीव में,

बसती,

भारतीयता की, शान हैं

गांधी

नारी की शक्ति है,

गांधी

मीरा की भक्ति है,

गांधी


विश्व नायक, विचार श्रेष्ठ

आदर्शों के आदर्श,

विमर्शों में विमर्श है

गांधी 

विषादों में, हर्ष हैं

गांधी।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract