STORYMIRROR

प्रवीण कुमार सोलंकी

Inspirational

4.8  

प्रवीण कुमार सोलंकी

Inspirational

एक था पेड़

एक था पेड़

1 min
716


पंछी को बसेरा देता

पंथी को छाया देता

किसी से पैसा नहीं लेता था

ऐसा भी एक सेठ था

वो एक पेड़ था …(1)


मिलती है हमको प्राणवायु इससे

मिलते है हमको फल फूल इससे

थोड़ा सा पानी,खाद लेकर बढ़ता था

ऐसा भी कोई अधेढ़ था

वो एक पेड़ था ...(2)


पत्थर खाकर भी कुछ न कहता

काटते तो भी चुपचाप सहता

किसी को तंग नहीं करता था

किसी से न कोई बैर था

वो एक पेड़ था ...(3)



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational