एक सशक्त सोच
एक सशक्त सोच
एक सशक्त सोच,
जो इंसानों का नाता,
इंसानियत से जोड़ दें,
किसी बेसहारे को हम ना ,
यूं ही अकेला छोड़ दे,
ऊंच-नीच भेदभाव की ,
सोच से नाता तोड़ दें,
जरूरतमंद और बेसहारों की तरफ,
हम अपना मदद भरा हाथ बढ़ाएं,
अपनी खुशियों में उनको शामिल करें ,
खुले दिल से उनको अपनाएं,
काश इस देश के हर नागरिक को ,
इतना ज्ञान हो जाए,
यह भारत देश महान है और महान हो जाए।