STORYMIRROR

Rekha Singh

Inspirational

4  

Rekha Singh

Inspirational

एक पड़ाव और शाम

एक पड़ाव और शाम

1 min
261

थोड़ा बहुत तो सभी सहते हैं

कुछ कहतें हैं कुछ नहीं कहतें हैं

बैठ कर जमाने को कोसने से अच्छा है  

खुद की दीवारें चाक चौबंद कर लो


इतनी शिकायत है इस मौसम से

तो खिड़कियाँ अपनी बंद कर लो

क्यों खोज रहे हो अँधेरे में सुई ?

रौशनी ही जरा सा बुलंद कर लो  


रोज कोसते हो रफ़्तार जमाने की  

गति खुद अपनी ही क्यों ना मंद कर लो ? 

जब दो ही रोटियां मिलनी है किस्मत में  

तो किसी कम सूखी को ही पसंद कर लो   

क्या सोचते हो ?


अब कहाँ आएंगे लौट कर तुम्हारे बच्चे ? 

मान लो किसी को अपना नन्हा कन्हैया

और खुद को ही यशोदा या नन्द कर लो

कभी नहीं आ पायेगी बूढ़े चेहरों पर लालिमा


अतीत की खुशबुओं में

खुद को ही मकरंद कर लो

कब से चल रहे हो थक थक के

मंजिल तो कभी मिली नहीं

क्यों न रुक कर एक पड़ाव पर ही

सारे जीवन का आनंद भर लो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational