STORYMIRROR

Hemant Latta

Inspirational

4  

Hemant Latta

Inspirational

एक नई शुरुआत करें !

एक नई शुरुआत करें !

1 min
362

थक हार कर क्यों बैठ गए हों 

आओ एक आगाज करें 

मुश्किल में क्यों रोके खुद को 

एक नई शुरुआत करें 


तेज दौड़ने वाला खरहा,

रुककर बाजी हार गया,

धीरे-धीरे चलकर कछुआ,

देखो बाजी मार गया,

निरंतरता को अपनाकर हम,

सक्सेस का सम्मान करें,

फेलियर में क्यों रोके खुद को,

एक नई शुरुआत करें!!


वक़्त बुरा वो बीत गया है,

सुकून भरा कोई काम करें,

अपनों को गले लगाकर,

बैर भाव का त्याग करे 

सामुहिक सहयोग अपनाकर,

कॉलेज का उन्नत नाम करें 

जुड़ने से क्यों रोके खुद को,

एक नई शुरुआत करें!!


नई जगह है, नए पड़ोसी 

मित्रता के नए पँखों की शान लगे,

उड़ने से क्यों रोके खुद को 

आओ हम उड़ान भरे,

"उल्लेख" से जुड़ जाये अब, 

लेखनी की तीक्ष्ण धार करे,

थक हार कर क्यों बैठ गये हों?

एक नई शुरुआत करे!!

एक नई शुरुआत करें!!


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational