STORYMIRROR

Manju Saini

Inspirational

4  

Manju Saini

Inspirational

दर्द स्त्री का

दर्द स्त्री का

2 mins
258


नहीं था पता उसे नही परख पाई थी

उसकी छल भरी चाल को

इच्छाओं का पिटारा जो खोल रख दिया था

अपनत्व से अपना सिर्फ अपना मान कर

चलती रही उसके बताए मार्ग पर साथी समझकर

मान करते हुए उसकी सम्पूर्ण इच्छाओं का

नहीं था पता उसे नही परख पाई थी

उसकी छल भरी चाल को

छली जाती रही हर मिलन पर उसी के द्वारा

बीतती उम्र में मानो भरोसा कर गलती कर बैठी हो

कोमल स्पर्श से लगा उसको शायद मिली प्रीत मुझे

नही था उसको आभास कि भरोसे को उसके

नहीं था पता उसे नही परख पाई थी

उसकी छल भरी चाल को

तार तार करेगा वही जिस पर कर बैठी थी भरोसा

नही मालूम उसको कि रौंदने तक रहेगा बस साथ

नजाने क्यों होता हैं अक्सर यही उसके साथ

नही कह पाती वह अपने मन की पीड़ा किसी को

नहीं था पता उसे नही परख पाई थी

उसकी छल भरी चाल को

क्यों नही उसकी पारखी नजर परख पाई उसको

कहाँ चूक रही बस वही पीड़ा का दर्द रहती हुई

स्त्री के हिस्से में तो सिर्फ और सिर्फ दर्द ही दर्द

न जाने कितनी असीम पीड़ाओं का समावेश

नहीं था पता उसे नही परख पाई थी

उसकी छल भरी चाल को

नही मिलता कभी जो भी चाह होती उसकी

जो भी जीवन मे आता बस अपनी चाह पूरी करता

रह जाती बस उसके पास ठगे जाने की पीड़ा

नही भूल पाती पीड़ा का दर्द ताउम्र बेचारी।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational