STORYMIRROR

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Inspirational

4  

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Inspirational

"दोस्ताना "

"दोस्ताना "

1 min
17

कई तस्वीरें

मैं देखूँ

किसे अपना

बना लूँ मैं

कोई जँचता

नहीं मुझको

किसे अपना समझ लूँ मैं


निशाना मैं

लगाता हूँ

कोई हमदर्द

मिल जाँये

भले हम दूर

ही रह लें

विचारों से तो मिल जाँये


सभी अनुरोध

को दिल से

सदा स्वीकार

करता हूँ

नहीं मैं जानता

सब को

केवल अनुमान करता हूँ 


भला मैं

जानूँगा कैसे

प्रोफ़ाइल

वे बंद रखते हैं

रही जिज्ञासा भी कोई 

नहीं हम उसको पाते हैं


मुझे यह ख़ोज

रहती है

कोई मनमीत

मिल जाये

विचारों का

वो दर्पण हो

मेरे वो साथ चल पाये


नहीं जब मेल

होता है

उसे हम

छोड़ देते हैं

जो रूठे

एक पल उनसे

नहीं हम उनसे मिलते हैं


 

बहुत कम

लोग ऐसे हैं

जो कुछ को

जानते भी हैं

करें सम्मान

लोगों का 

वही पहचानते भी हैं


सुदामा कृष्ण

की जोड़ी

हमें फिर

खोजनी होगी

बनेगी भव्य

सी नगरी

उन्हें हमें जोड़नी होगी !!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational