STORYMIRROR

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Inspirational

4  

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Inspirational

सफलता का मंत्र

सफलता का मंत्र

1 min
19


खुद पर विश्वास कर

भय का समूल नाश कर 

आशाओं का उजाला कर 

मेहनत का शिवाला कर 

सपनों को उड़ान दे 

इरादों में नई जान दे 

उम्मीदों के पंख पसार 

निराशा को मन से उतार 

मन को भगवान में लगा 

जोश ए जुनून दिल में जगा 

लक्ष्य से डिगना नहीं

रुकावटों से डरना नहीं 

कछुए की तरह चलता चल 

कीमती है हर एक पल 

हर मानल का कर सम्मान

रख अपने धर्म का मान 

दिमाग बर्फ सा ठंडा रख 

आगे बढ़ने का फंडा रख 

प्रेम की पगड़ी सिर पर रख 

स्वाद सफलता का तू चख 

तकलीफों को पीछे छोड़

प्रभु से अब तो नाता जोड़

एक नया मुकाम बनाना है 

अपना परचम फहराना है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational