STORYMIRROR

Pooja pandey

Abstract

4  

Pooja pandey

Abstract

दोस्ती

दोस्ती

1 min
435

कभी आना है कभी जाना है

कोई अपना है कोई बेगाना है

क्या सच है क्या फसाना है

दुनिया में सबसे प्यारा रिश्ता बस ये दोस्ताना है।

दोस्ती जीवन की परछाईं है

कभी है वफा तो कभी बेवफाई है

सुख दुख का इसमें आना जाना है

दुनिया में सबसे प्यारा रिश्ता बस ये दोस्ताना है।

दोस्ती कई धड़कनों की आवाज़ है

जिसमें बिलकुल अनोखा अंदाज है, कभी कोई जख्म अनजाना है

दुनिया में सबसे प्यारा रिश्ता बस ये दोस्ताना है।

दोस्ती यादों की गहराई है

कभी गम तो कभी खुशी की शहनाई है,

कभी कोई प्यार का तराना है

दुनिया में सबसे प्यारा रिश्ता बस ये दोस्ताना है।

दोस्ती महफिल भरी तन्हाई है

कभी मिलना कभी है जुदाई

कभी कोई दिल दीवाना है

दुनिया में सबसे प्यारा रिश्ता बस ये दोस्ताना है।

Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract