STORYMIRROR

Pooja pandey

Abstract Others

4  

Pooja pandey

Abstract Others

दोस्ती

दोस्ती

1 min
542

कभी आना है, कभी जाना है 

कोई अपना है, कोई बेगाना है 

क्या सच है क्या फसाना है 

दुनिया में सबसे प्यारा रिश्ता बस ये दोस्ताना है।


दोस्ती जीवन की ही परछाइयां 

कभी है वफा तो कभी बेवफाई 

सुख दुख का इसमें आना जाना है 

दुनिया में सबसे........


दोस्ती कई धड़कनों की आवाज़ है 

जिसमें बिलकुल अनोखा अंदाज है 

कभी कोई जख्म अंजान है 

दुनिया में सबसे.......


दोस्ती यादों की गहराई है 

कभी गम तो कभी खुशी की शहनाई है 

कभी कोई प्यार का तराना है 

दुनिया में सबसे ........


दोस्ती महफिल भरी तन्हाई है 

कभी है मिलना कभी है जुदाई 

कभी कोई दिल दीवाना है 

दुनिया में सबसे प्यारा रिश्ता बस ये दोस्ताना है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract