STORYMIRROR

Dr.GAURI NIRKHEE

Inspirational

4  

Dr.GAURI NIRKHEE

Inspirational

दोस्ती

दोस्ती

1 min
730


वही दिन है वही बातें ..

वही चाँद है वही पूनम की रात है...

वही तारे आसमां में बिखरे है...

वही सारे दोस्त पुराने....

वही रात वही बातें ...!!

वही यादें ,वही लम्हे...

बस वो वक्त नहीं है....।

वह बचपन की मासूमियत नहीं है...।

वही दिन है वही रातें ..!

वही कालेज के किस्से पुराने...

वही हास्टल के गीत पुराने...

साथ सभी है फिर भी मिलते नहीं है!!

वही दिन है वही रातें ...!

दोस्ती के सुहाने अफसाने...!

वही डॉक्टरी के कुछ सुहाने पल...

वही नये पेशंट के किस्से पुराने..!!

वही कैंटीन की चाय और बरसात...!

बिस्कुट और चाय के वो साथ पुराने..!!

वही दिन है वही रातें ......!

मशगूल है सब अपने ही काम में फिर भी....

जब भी फुरसत से बैठे कभी....

आँसमा को देखकर याद करते है सभी...

वही दिन है वही रातें ....!!!

यारों की वह महफिल सुहानी...

हँसते हँसते रोने की कहानी...!!

वही दिन है वही रातें ...!!

जीने के लिए जिंदगी जी लेते है....

सच्चे दोस्त हमेशा याद आते है...!!

वही दिन है वही रातें ..!!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational